प्रतिनिधिमंडल ने उठाईं हिमुडा कॉम्प्लेक्स की समस्याएं
परिसर की बदहाल स्थिति सफाई,पाॢकंग,का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की उठाई मांग
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बीबीएन
बद्दी स्थित हिमुडा कॉम्प्लेक्स की वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को हिमुडा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कॉम्प्लेक्स में सफाई व्यवस्थाए पार्किंग प्रबंधन मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव तथा परिसर की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम आयुक्त को बताया कि हिमुडा कॉम्प्लेक्स केवल एक व्यावसायिक परिसर ही नही बल्कि यहां राज्य दवा नियंत्रक कार्यालय राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राज्य कर्मचारी बीमा निगम ईएसआईसी सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय संचालित हैं।
हिमुडा कॉम्प्लेक्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश जेई महासचिव डॉ् किशोर ठाकुर तथा कोषाध्यक्ष सोमनाथ पाल ने बताया कि पार्किंग स्थल पर नियमित सफाई नहीं होने से कई स्थानों पर कचरा जमा रहता है। अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आए दिन जाम जैसी स्थिति बन जाती है। जिससे दुकानदारों ग्राहकों और सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा परिसर में उगी झाडिय़ां खराब पड़ी मूलभूत सुविधाएं और समुचित रखरखाव का अभाव भी लंबे समय से चिंता का विषय बना हुआ है।प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम से नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पार्किंग को व्यवस्थित करनेए खराब पड़ी सुविधाओं की शीघ्र मरम्मत कराने तथा परिसर में उगी झाडिय़ों की कटाई-छंटाई कर स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की।नगर निगम आयुक्त विवेक चंदेल ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाकर सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
