डेरा बाबा बड़भाग सिंह में उमड़े श्रद्धालु

By: Aug 29th, 2026 12:50 am

रक्षाबंधन पर शीश नवाकर जीवन बनाया सफल, लगे खूब जयकारे
स्टाफ रिपोर्टर-अंब
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में शुक्रवार को रक्षा बंधन एवं रखड़ पुन्या के उपलक्ष्य पर बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पड़ोसी राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने चरण गंगा में स्नान करने के उपरांत डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी, मंजी साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर शीश नवाया और मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही।

पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे।डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि रखड़ पुन्या के अवसर पर मैड़ी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से धार्मिक स्थलों पर शीश नवाया और अपनी मन्नतें मांगीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App