सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट न करें अपलोड
बिलासपुर लेखक संघ ने बैठक कर किया आह्वान, रचनाओं का भी चला दौर
निजी संवाददाता-घुमारवीं
बिलासपुर लेखक संघ की मासिक बैठक एवं संगोष्ठी घुमारवीं में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग की कॉलोनी में स्थित पेलियो म्यूजियम में संघ के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि युवा साहित्यकार लेखिका आविदा थी। इस अवसर पर जिला से उपस्थित लगभग 20 साहित्यकारों ने बैठक में भाग लिया। इसका शुभारंभ सुषमा खजुरिया द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से किया गया। संघ के महासचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने मंच का संचालन किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर लेखक संघ कहलूर की विभूतियां भाग 2 प्रकाशित करने जा रहा है जिसके लिए पिछली बैठकों में चर्चा हुई थी।
उन्होंने सभी साहित्यकारों से आग्रह किया कि इस पुस्तक के लिए अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी विभूतियों का विस्तृत विवरण हमें भेजें जिन्होंने अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है ताकि पुस्तक का प्रकाशन किया जा सके। उन्होंने सभी से सदस्यों से कहा कि संघ के व्हाट्सएप ग्रुप में कोई भी राजनीतिक पोस्ट न डाली जाए जिससे आपसी संबंध खराब हों, केवल साहित्यिक गतिविधियों के लिए ही यह ग्रुप बनाया गया है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश की एकमात्र पहाड़ी पत्रिका बागर के बारे में भी उपस्थित साहित्यकारों को बताया तथा कहा कि बागर पहाड़ी में छपने वाली पहली पत्रिका है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
