थानाकलां में नहीं सताएगी अब बिजली की समस्या

By: Aug 29th, 2026 12:47 am

33/11 केवी सब-स्टेशन की क्षमता होगी दोगुनी, 4.19 करोड़ की प्रशासनिक मंजूरी

कार्यालय संवाददाता-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। थानाकलां स्थित 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन की क्षमता को दोगुना करने की योजना को सरकार एवं बिजली बोर्ड की ओर से 4.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी तथा भविष्य में बढऩे वाले विद्युत लोड को संभालने में भी मदद मिलेगी। वर्तमान समय में थानाकलां 33/11 केवी सब-स्टेशन की क्षमता २म3.15 एमवीए है। प्रस्तावित विस्तार के बाद इसकी क्षमता बढ़ाकर 2म6.3 एमवीए की जाएगी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आबादी,घरेलू कनेक्शनों, व्यापारिक गतिविधियों और कृषि एवं अन्य जरूरतों के चलते बिजली की मांग में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ाने को कुटलैहड़ के विद्युत ढांचे के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है। वर्तमान में 2म3.15 एमवीए क्षमता वाले सब-स्टेशन को 2म6.3 एमवीए करने की योजना भविष्य की बिजली जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।

घटते-बढ़ते लोड से मिलेगी मुक्ति
कुटलैहड़ क्षेत्र के थानाकलां सब-स्टेशन की क्षमता दोगुनी होने से आसपास के क्षेत्रों को भविष्य में बढऩे वाले बिजली लोड का सामना करने में राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान क्षमता पर निर्भरता कम होने के साथ ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक मजबूत एवं भरोसेमंद बनाने में सहायता मिलेगी।परियोजना से घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को लाभ पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में भी यह परियोजना सहायक होगी।

सीएम को कहा थैंक्स
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा की ओर से इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखबिंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया गया है। विधायक विवेक शर्मा ने कि कुटलैहड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है और बिजली से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना भी प्राथमिकता में शामिल है। थानाकलां 33/11 केवी सब-स्टेशन की क्षमता बढ़ाने के लिए 4.19 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिलने से क्षेत्र के विद्युत ढांचे को मजबूती मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App