हक पाने को गरजे कर्मचारी, करनाल में मांगे न मानने पर रोडवेज मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
निजी संवाददाता- करनाल
प्रदेश स्तरीय हड़ताल की तैयारी के बीच वीरवार को रोडवेज कर्मचारी एक बार फिर सरकार के खिलाफ लामबंद हुए। साझा मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नए बस अड्डे पर प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मांगों को लेकर 25 जुलाई को किए आंदोलन के बावजूद परिवहन मंत्री की ओर से बैठक के लिए नहीं बुलाया गया। प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी 4 सितंबर से पहले यदि बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो 5 सितंबर को जिले में बसों का छक्का जाम कर दिया। मांगों को गंभीरता से लेने की बजाय आंदोलन को लंबा खींच रही है। साझा मोर्चा ने आगामी चक्का जाम को लेकर महाप्रबंधक को चेतावनी पत्र भी सौंपा। प्रदर्शन में महासचिव समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी, चालक और परिचालक बड़ी संख्या में शामिल रहे।
साझा मोर्चा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नए बस अड्डे पर प्रदर्शन कर परिवहन मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मांगों को लेकर 25 जुलाई को किए आंदोलन के बावजूद परिवहन मंत्री की ओर से बैठक के लिए नहीं बुलाया गया। प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार उनकी 4 सितंबर से पहले यदि बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो 5 सितंबर को जिले में बसों का छक्का जाम कर दिया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने सरकार से जल्द इस समस्या का समाधान मांगा है और उन्होंने सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द उनकी मांगेंं पूरी की जाए। उन्होंने चेताया है कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होती है तो वह चक्का जाम कर देंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
