कृषि के साथ पोल्ट्री पालन अपनाएं किसान
घराटनाला में किसान सशक्तिकरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिले चूजे
निजी संवाददाता-सलूणी
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के सौजन्य से स्पार्क संस्था की ओर से घराटनाला जलागम परियोजना के तहत किसान सशक्तिकरण एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका से जोडक़र अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध करवाना तथा ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विधायक डीएस ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और चयनित लाभार्थी किसानों को पोल्ट्री चूजे वितरित किए। डीएस ठाकुर ने कहा कि किसानों को कृषि के साथ अन्य आयवर्धक गतिविधियों से जोडऩा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने घराटनाला जलागम क्षेत्र में स्पार्क संस्था की ओर से किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। स्पार्क संस्था के निदेशक प्रदीप आजाद ने परियोजना की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जलागम परियोजना का उद्देश्य केवल प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना नहीं, बल्कि किसानों की आजीविका को मजबूत करना और ग्रामीण समुदाय को विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों से जोडक़र आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने लाभार्थी किसानों से पोल्ट्री पालन को व्यवस्थित तरीके से अपनाकर पारिवारिक आय बढ़ाने का आह्वान किया।
ये-ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, कार्यक्रम समन्वयक मनोज शर्मा, कुलदीप ठाकुर, लक्की शर्मा, राजेश कुमार और अंकित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा लाभार्थी किसान मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
