जोगिंद्रनगर में RCFC की शिफ्टिंग रोकने के लिए अनशन का 5वां दिन, अब महिलाओं से संभाला मोर्चा
दीपक चौहान, जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर से सोलन नौणी के लिए गए RCFC सैंटर को यथावत बनाए रखने के लिए जोगिंद्रनगर के ऋतु कला मंच में पिछले चार दिनों से क्रमिक अनशन चला है। आज पांचवे रोज में इस क्रमिक अनशन में महिलाओं ने मोर्चा संभाला है और क्रमिक अनशन पर बैठी हैं। इसमें कुफरी वार्ड से जिला पार्षद शिवानी ठाकुर, लांगणा वार्ड से पूर्व जिला पार्षद ममता भाटिया, नगर परिषद की पूर्व में रही चेयरमैन प्रेरणाज्योति व खेल जगत से जुड़ी रीता ठाकुर हैं। क्रमिक अनशन के दौरान पूर्व में जिला पार्षद ममता भाटिया ने कहा कि इसे यहां रोकने के लिए वे सब मिलकर काम करेंगी और अगले होने वाले विशाल प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी तथा लोगों से भी अधिक से अधिक आने का आहवान किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
