पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

By: Aug 21st, 2026 12:49 am

सासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर करवाया समारोह
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
आधुनिक भारत के निर्माता, पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक एवं भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को महिला कांग्रेस द्वारा ऊना विधानसभा के गांव सासन में एक समारोह किया गया। जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा ने भाग लिया। इस समारोह में गांव की पंचायत महिला प्रधान पूर्व महिला प्रधान और पंचायत महिला सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया तथा जयंती के उपलक्ष में उपस्थित सभी महिलाओं में मिठाई भी बांटी गई। वहीं नमन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App