चिट्टे के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

By: Aug 29th, 2026 12:52 am

बिलासपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पकड़ा 158 ग्राम नशा
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता मिली है। अब पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 158 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। साथ ही चार चिट्टा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अब इस चिट्टा तस्करी को लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक को खंगालना शुरू कर दिया है। जल्द ही अन्य चिट्टा तस्करों को भी गिरफ्तारियां होंगी। जानकारी के अनुसार पहले मामले में घुमारवीं थाना के तहत विशेष जांच दल द्वारा बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस की चेकिंग की गई। बस में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 104 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर-5 सरियाल चुंगी डाकघर एवं तहसील पट्टी जिला तरनतारन पंजाब, अर्शदीप सिंह उम्र 22 साल निवासी गांव एवं डाकघर कोट धर्मचंद कलां तहसील एवं थाना चौहालए जिला तरनतारन पंजाब के तौर पर हुई है। इसके अलावा दूसरे मामला पुलिस थाना स्वारघाट के तहत दर्ज किया गया है।

विशेष जांच दल द्वारा कैचीमोड़ फोरलेन फ्लाईओवर टनल नंबर-1 के पास नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर की ओर से मंडी-भराड़ी की तरफ जा रही एक वोल्वो बस की चेकिंग की गई। बस में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 54 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उम्र 21 साल निवासी गांव डल्ल डाकघर खरला तहसील जिला तरनतारन पंजाब, सुखविंद्र सिंह उम्र 48 साल निवासी गांव डल्ल डाकघर खरला तहसील एवं जिला तरनतारनए पंजाब के तौर पर हुई। दोनों मामलों में आगामी जांच जारी है। नशीले पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत एवं नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड लिंकेज पर भी विशेष रूप से कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा नशा माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशा माफिया की मनमानी सहन नहीं होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App