सुखमनी साहिब के पाठ से गूंजा ग्लोबल कालेज
आध्यात्मिक माहौल में नए सत्र का आगाज, उज्ज्वल भविष्य की कामना
दिव्य हिमाचल बयूरो – ऊना
ग्लोबल कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन किया गया। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ईश्वरीय आशीर्वाद, सकारात्मकता और श्रद्धा के साथ करने के उद्देश्य से आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के प्रबंधन, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ और विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम प्रिंसीपल डा. एके नंदा की देखरेख में संपन्न हुआ। सुखमनी साहिब के पाठ से पूरे परिसर में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा। इस दौरान नए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
शानदार स्वागत
कालेज के प्रिंसीपल डा. एके नंदा ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान से भावनात्मक रूप से जोडऩे में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संस्थान के चेयरमैन जे.एस. गिल ने सभी नए विद्यार्थियों को सफल और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
