कौशल विकास का सपना कैसे होगा पूरा?

By: Aug 31st, 2026 12:01 am

केंद्र सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी स्वरोजगार के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए बहुत सी योजनाओं पर काम कर रही है। सरकार पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास के लिए भी एक नई योजना इंटर्नशिप को लेकर आई है।

इसके लिए सरकार ने कुछ बड़ी कंपनियों को इसके दायरे में लाने का भी प्रयास किया है। इन कंपनियों में विद्यार्थियों को अपने कैरियर को संवारने की राह मिलेगी। इसके लिए सरकार अपनी तरफ से खर्च भी करेगी, अर्थात जो विद्यार्थी इस योजना को अपनाते हैं, उनकी आर्थिक मदद भी करेगी और विद्यार्थी कंपनी के काम को सीखेंगे। ऐसा करके वे या तो अपना कोई बिजनेस कर सकेंगे या कंपनी में नौकरी आसानी से पा सकेंगे। लेकिन सरकार की यह योजना तभी कामयाब होगी, जब कंपनियां सरकार की इस योजना को सही तरीके से अमल में लाएंगी।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App