10100mAH बैटरी के साथ Huawei ने भारत में लांच किए दो नए टैबलेट, जानें कीमत और फीचर्स

By: Aug 10th, 2026 11:28 am

नई दिल्ली। Huawei ने भारतीय बाजार में अपने दो नए टैबलेट Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition और Huawei MatePad SE 11 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने दोनों टैबलेट को अलग-अलग जरूरतों वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है। MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं, MatePad SE 11 में 11 इंच का डिस्प्ले और 7,700mAh की बैटरी मिलती है।

कीमत और बिक्री

भारत में Huawei MatePad SE 11 की कीमत 25,999 रुपये रखी गई है। वहीं, Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition की कीमत 45,999 रुपये है। इसके साथ कंपनी की ओर से कीबोर्ड एक्सेसरी भी दी जा रही है। दोनों टैबलेट की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जा रही है।

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition के फीचर्स

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition में 11.5 इंच का 2.5K Huawei FullView PaperMatte डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, इसमें Circular Polarisation टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करती है।

टैबलेट में Kirin T82B प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। पावर के लिए इसमें 10,100mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W Huawei SuperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ 13MP का कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसमें Huawei Notes ऐप भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स डॉक्यूमेंट्स पर नोट्स बना सकते हैं और हाथ से लिखकर भी काम कर सकते हैं।

Huawei MatePad SE 11 के फीचर्स

Huawei MatePad SE 11 में 11 इंच का Full HD+ TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। स्क्रीन को TÜV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन मिला है।

इस टैबलेट में Kirin 710A प्रोसेसर, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह Huawei M-Pen Lite को सपोर्ट करता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें Huawei Histen 9.0 तकनीक के साथ क्वाड स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए MatePad SE 11 में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट दिया गया है।

टैबलेट में 7,700mAh की बैटरी है, जो 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

किसके लिए कौन सा टैबलेट?

Huawei MatePad 11.5 PaperMatte Edition बड़ी स्क्रीन, ज्यादा स्टोरेज, 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ प्रीमियम अनुभव देने पर फोकस करता है। वहीं, MatePad SE 11 को रोजमर्रा के इस्तेमाल, पढ़ाई, मनोरंजन और सामान्य कामों के लिए पेश किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App