कुदरत के आगे इनसान का अहंकार बौना
नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने एक बार फिर पूरी दुनिया को प्रकृति की विराट शक्ति और मनुष्य की सीमित सामथ्र्य का एहसास कराया है। हिमालय की गोद में बसे इलाकों में अचानक उमड़ी जलधारा ने जिस तरह घरों, बाजारों, पुलों, सडक़ों और दूसरी मानवीय व्यवस्थाओं को अपनी चपेट में लिया, वह हृदय को विचलित करने वाला है। कुछ ही क्षणों में जिन स्थानों पर जिंदगी सामान्य गति से चल रही थी, वहां तबाही का मंजर दिखाई देने लगा। अनेक लोगों की मौत हुई, सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं और कई परिवार अपनों की खबर की प्रतीक्षा में हैं।
यह केवल एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि मनुष्य के लिए प्रकृति का कठोर संदेश भी है। भोटेकोशी नदी का अचानक विकराल रूप धारण करना बताता है कि प्रकृति को चुनौती देने की मनुष्य की क्षमता कितनी सीमित है।
-कांति लाल मांडोत, सूरत
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
