Ind vs SL 1st Test: जडेजा और कृष्णा ने दिलाई सफलता, भारत जीत से चार विकेट दूर
गॉल। रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन बुधवार को सुबह के सत्र में भारत को दो सफलताएं दिलाई, जिससे भोजनकाल के समय तक श्रीलंका का दूसरी पारी में स्कोर छह विकेट पर 175 रन हो गया है। अब जहां भारत को जीत के लिए चार विकेट की आवश्यकता है, वहीं श्रीलंका को इसके लिए 197 रन बनाने होंगे।
आज यहां श्रीलंका ने चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरु किया। कप्तान धनंजय डीसिल्वा और सोनल दिनुशा ने संभल कर खेलते हुए स्कोर को 156 रन तक ले गये 56वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने धनंजय डीसिल्वा का शिकार कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। धनंजय डिसिल्वा ने 151 गेंदों में सात चौके लगाते हुए (59) रन बनाये। इसके बाद 60वें ओवर की आखिरी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने नये बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (10) को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई।
भोजनकाल तक श्रीलंका ने छह विकेट पर 175 रन बना लिये है। सोनल दिनुशा (नाबाद 65) और केशरा नुवंता (नाबाद आठ) रन क्रीज पर मौजूद है। भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिये है। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
