हाकी वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज़, 3-1 से हराया वेल्स, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दो गोल
एजेंसियां— एम्सटेलवीन
भारत ने पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की है। टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया। टीम का अगला मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। वैगनर स्टेडियम में संजय ने पेनल्टी पर गोल करके टूर्नामेंट में भारत के गोल का खाता खोला। फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। वेल्स की ओर से सैम वेल्श ने गोल करके हार के अंतर को कम किया।
19 अगस्त को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला
हाकी विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का भी मुकाबला होगा। 19 अगस्त को दोनों ही टीमों की टक्कर होगी। उससे पहले 17 अगस्त को भारतीय टीम इंग्लैंड का सामना करेगी, तो पाकिस्तान की टीम वेल्स के सामने होगी।
आज इंग्लैंड से टक्कर
हॉकी विश्व कप में पूल डी में शामिल भारतीय टीम का अगला मैच सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 से खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए वेल्स की अपेक्षा इंग्लैंड कड़ी चुनौती पेश करेगी। इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
