भारत हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर, अर्जेंटीना से 5-3 से हारकर टूटा खिताब का सपना, सुखदीप ने दागे दो गोल

By: Aug 25th, 2026 12:06 am

एजेंसियां— एम्सटेलवीन

भारतीय पुरुष टीम हाकी वल्र्ड कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है। उसे सोमवार को अर्जेंटीना ने 5-3 के अंतर से हराया। एम्सटेलवीन के वेगनर स्टेडियम में भारतीय टीम पहले ही मिनट से पिछड़ गई। जब जोआक्विन टोस्कानी ने फील्ड गोल दागा। पांचवें मिनट में निकोलस डेला टोरे ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बढ़त को 2-0 कर लिया। 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल करके वापसी करवाई।

हाफ टाइम तक इंडिया 1-2 से पिछड़ रहा था। तीसरे क्वार्टर में टॉमस डोमेने ने 32वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर और 44वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागे। 52वें मिनट में लुकास टोस्कानी ने फील्ड गोल किया। 57वें मिनट में सुखजीत के फील्ड गोल और 58वें मिनट में हार्दिक सिंह के पेनल्टी स्ट्रेक पर आए गोल ने हार का अंतर कम किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App