क्या यशस्वी जायसवाल को डेट कर रहीं मृणाल ठाकुर?
मुंबई। क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री का गहरा नाता रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस और क्रिकेटर्स के नाम एक-दूसरे से जुड़े हैं। कई नामी खिलाडिय़ों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादियां की हैं और हंसी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं। कई मामलों में फिल्म अभिनेत्रियां और क्रिकेटर्स एक-दूसरे को डेट करते नजर आए हैं।
अब ऐसी ही एक और चर्चा हो रही है, जिसमें सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि इंडियन टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और फिल्म अभिनेत्री मृणाल ठाकुर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बताया जा रहा है दोनों को हाल ही में मुंबई के एक कैफे से निकलते देखा गया है। हालांकि दोनों अलग-अलग निकले हैं, लेकिन चर्चा है कि शायद दोनों साथ ही थे। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन मृणाल ठाकुर ने इन सब बातों को अफवाह बताया है और कहा है कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मृणाल ठाकुर ने कमेंट में लिखा है- ब्रो रिलैक्स…शो में एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर भी ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है. जेन-जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियो बनाइए, ज्यादा व्यूज मिलेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
