रांची में जंतर-मंतर जैसा धरना, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ पर छात्र भूख हड़ताल पर
अनशनकारी देवेंद्र महतो ने सोनम के आग्रह पर पिया पानी, अनशन जारी
छात्रों की चेतावनी, मांगें न मानीं तो कल करेंगे विधानसभा कर घेराव
एजेंसियां — रांची
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बडिय़ों के खिलाफ जंतर-मंतर जैसा आंदोलन चल रहा है। सात से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने दो अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। बुधवार को सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो से बात की। उनकी अपील पर देवेंद्र ने पानी पिया, लेकिन कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा।
बता दें कि 29 जुलाई को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से यह अनिश्चितकालीन धरना शुरू हुआ था। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो सात अगस्त को झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
