जीतराम-सुरेंद्र को सदर की बड़ी जिम्मेदारी

By: Aug 29th, 2026 12:50 am

जिला कांग्रेस ने मजबूती के लिए की विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की नियुक्ति
कार्यालय संवाददाता-बिलासपुर
जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर की द्वितीय मासिक बैठक इंदिरा भवन कांग्रेस कार्यालय बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा अंजना धीमान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परसराम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रमेश चौहान, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक से पूर्व कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर बंदला रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों ने पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया।

इसके बाद आयोजित मासिक बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक कार्यों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में अधिवक्ता अनुराग पंडित को जिला कांग्रेस कमेटी का प्रशासनिक एव संगठनात्मक महासचिव नियुक्त किया गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विधानसभा वार प्रभारियों एवं जोन इंचार्ज की नियुक्ति की गई। नियुक्त प्रभारियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन के कार्यों को गति देने, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा अकार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App