बास्केटबाल के लिए लाहुल की टीम तैयार

By: Aug 25th, 2026 12:02 am

पावंटा साहिब में 11 सितंबर से शुरू होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, खिलाडिय़ों में बढ़ा जोश

कार्यालय संवाददाता-पतलीकूहल
राज्य स्तरीय यूथ अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला बास्केटबॉल संघ लाहुल-स्पीति की टीम का चयन कटराईं में किया गया। चयन प्रक्रिया में जिलेभर से कुल 35 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी अब सितंबर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लाहुल-स्पीति का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला बास्केटबॉल संघ लाहुल-स्पीति के चेयरमैन संजय अंगरूप ने बताया कि खिलाडिय़ों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई।

उनकी देखरेख में संघ की चयन समिति के सदस्य शिरीष बोध, सूरज, निखिल और दीपक ने खिलाडिय़ों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। विभिन्न मानकों पर खिलाडिय़ों के प्रदर्शन को परखने के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। खिलाडिय़ों की तकनीक, फिटनेस, टीम समन्वय और खेल कौशल को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। टीम 10 सितंबर को सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के लिए रवाना होगी। राज्य स्तरीय यूथ अंडर-17 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक पांवटा साहिब में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी।जिला बास्केटबॉल संघ लाहुल-स्पीति के अध्यक्ष अंकुर राणा ने चयन प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए संघ की पूरी टीम और खिलाडिय़ों का आभार जताया।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश की टीम में चयन का रास्ता खुलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App