5000mAh बैटरी और 8MP कैमरा के साथ Lava Smart 4 भारत में लांच
नई दिल्ली। भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Smart 4 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को किफायती कीमत में पेश किया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 8,499 रुपए रखी गई है।
Lava Smart 4 की कीमत
Lava Smart 4 की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। यह फोन कंपनी के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और सर्विस प्रोवाइडर नेटवर्क के जरिए खरीदा जा सकता है। कुछ चुनिंदा स्टोर्स पर फोन के लिए फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन कोणार्क गोल्ड और अजंता ग्रे रंग में आता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
Lava Smart 4 में 6.56 इंच की qHD LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 960×540 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
फोन में 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें IMG8322 GPU मिलता है। फोन में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 16 Go Edition पर चलता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
Lava Smart 4 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। इसके अलावा फोन में FM रेडियो और बॉटम-पोर्टेड स्पीकर भी दिया गया है।
फोन में डुअल नैनो-सिम और माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर Lava Smart 4 को कंपनी ने कम बजट में बड़ी बैटरी और जरूरी फीचर्स वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
