किन्नौर में आसमानी बिजली का कहर
रूपी कंडे में देर रात हुआ हादसा, 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
किन्नौर जिले में आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। निचार विकासखंड की रूपी कंडे में बुधवार देर रात आसमानी बिजली गिरने से 200 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत होने की सूचना है। हादसे के समय पशुपालक पास बने शेड में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पशुपालक गुमान सिंह ने काफी दूर जाकर मोबाइल नेटवर्क मिलने पर परिजनों को घटना की सूचना दी। अंधेरा होने के कारण मृत पशुओं की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका। पशुपालक ने शुरुआत में 150 से अधिक भेड़-बकरियों के मरने की जानकारी दी थी। पंचायत प्रधान रूपी मगला खोजान ने बताया कि घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है। प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, जो मौके का जायजा लेकर नुकसान का सही आंकड़ा जुटाएगी। एसडीएम भावानगर नेहा नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। टीम के वापस लौटने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और पशुओं की मौत का सही आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा।
प्रशासन घटनास्थल के लिए रवाना
प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है, जो मौके का जायजा लेकर नुकसान का सही आंकड़ा जुटाएगी। एसडीएम भावानगर नेहा नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। घटनास्थल पर मोबाइल नेटवर्क नहीं होने के कारण टीम से संपर्क नहीं हो पा रहा है। टीम के वापस लौटने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और पशुओं की मौत का सही आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
