कामली रोड को एनएच से जोड़ेगा लिंक रोड

By: Aug 31st, 2026 12:52 am

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिए निर्माण के निर्देश, शिमला जाते वक्त परवाणू में किया मुआयना

निजी संवाददाता-परवाणू
औद्योगिक नगर परवाणू के कामली रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग-5 से जोडऩे के लिए प्रस्तावित लिंक रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। रविवार को चंडीगढ़ से सडक़ मार्ग द्वारा शिमला जाते समय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परवाणू बाईपास पर रुककर प्रस्तावित सडक़ स्थल का मौके पर मुआयना किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी के आग्रह पर सीएम का काफिला यहां रुका था। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।

इस लिंक रोड के बनने से शहर को सीधे एनएच-5 से कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे परवाणू में ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और स्थानीय लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल, डीएसपी अनिल शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष मोहन आजाद, पूर्व अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, पार्षद सुषमा गुप्ता, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत कपूर, कांग्रेस नेता वीरेंद्र शर्मा, सुदर्शन गिल, सुखविंदर सिंह मंगा और अमित गुप्ता सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आने पर कार्यकर्र्ताओ ंमें उत्साह देखा गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App