Manimahesh Yatra 2026 : डल में पवित्र डुबकी को पांचवें दिन 1664 श्रद्धालु रवाना
भक्तों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम, जगह-जगह जवान तैनात
नगर संवाददाता-भरमौर
मणिमहेश यात्रा के जरिए पवित्र डल झील में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रविवार को हड़सर से मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 1664 श्रद्धालु रवाना हुए हैं। इन श्रद्धालुओं के ऑनलाइन पंजीकरण सहित अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद आगामी सफर को रवाना किया गया। मणिमहेश यात्रा का अधिकारिक तौर आगाज 26 अगस्त से हुआ है।
इसके बाद से उपमंडलीय प्रशासन की ओर से रोजाना पैदल यात्रा मार्ग और हेलिटैक्सी के जरिए पवित्र डल में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का रिकार्ड रखा जा रहा है। रविवार को पिछले चार दिनों की अपेक्षा रविवार को दोगुना श्रद्धालु मणिमहेश की पवित्र झील में डुबकी लगाने के लिए रवाना हुए। उधर, एसडीएम भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को हड़सर से मणिमहेश के लिए पैदल यात्रा मार्ग से 1664 श्रद्धालु रवाना हुए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलिटैक्सी सेवा भी संचालित की जा रही है। हेलिैक्सी के माध्यम से रविवार को श्रद्धालुओं ने मणिमहेश की राह पकड़ी है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
