नगरोटा सूरियां में 450 बीपीएल परिवारों से मंत्री चंद्र कुमार ने किया सीधा संवाद
निजी संवाददाता-नगरोटा सूरिया
प्रदेश सरकार की ओर से अति निर्धन एवं बीपीएल परिवारों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से ‘अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के तहत सुगनाड़ा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने नगरोटा सूरियां क्षेत्र की 14 पंचायतों से आए करीब 450 बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत 50 पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका पात्र और जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
