फील्ड में उतरी विधायक, जाना हाल

By: Aug 22nd, 2026 12:01 am

मयाड़ घाटी में हुए नुकसान का लिया जायजा, लोगों का दर्द भी सुना

कार्यालय संवाददाता-केलांग
लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों, ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मयाड़ घाटी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने तमलू नाला, धौंधल नाला, करपट और उडगौस में पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत एवं पुनस्र्थापना कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सडक़ संपर्क को प्राथमिकता के आधार पर बहाल कर दिया गया है।

करपट पुल के डूब जाने के कारण लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई थी, जिसे देखते हुए झूले को दुरुस्त कर आवागमन बहाल किया गया। वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित परिवारों को करपट में नवनिर्मित सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया है। बाढ़ के कारण करपट क्षेत्र में फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। विधायक ने संबंधित विभाग को प्रभावित क्षेत्र से फसलों को सुरक्षित निकालने के लिए दो बड़ी मशीनें लगाने के निर्देश दिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App