डिफेंस सेक्टर को जल्द आएगी नई नीति, हरियाणा में CM का ऐलान, निवेशकों के सुझावों पर होगी ठोस कार्रवाई
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- चंडीगढ़
हरियाणा में निवेश की नई संभावनाओं को गति देने और प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत करने के उद्देश्य से मुंबई में चल रहे श्हैपनिंग हरियाणा 2.0 ग्लोबल कैपिटल कैंपेन के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को प्रमुख निवेशकोंए ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्मों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की आर्थिक गति को तेज करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उद्योग जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य प्रदेश को ऐसा भरोसेमंदए रिस्पॉन्सिव और इन्वेस्टर.फ्रेंडली राज्य बनाना हैए जहां निवेशकों को बेहतर कारोबारी अवसरों के साथ.साथ सरकार के साथ काम करने में विश्वास और सकारात्मक अनुभव मिले। वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान निवेशकों ने अपने अनुभवों के आधार पर कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव दिए हैं।
सरकार ने इन सभी सुझावों पर संबंधित विभागों के साथ मिलकर टाइम बाउंड एक्शन प्लान में बदलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यक होगा। वहीं, बैठक में निवेशकों द्वारा डिफेंस सेक्टर में निवेश और संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की ओर से डिफेंस सेक्टर को लेकर सबसे अधिक सुझाव और रुचि सामने आई है। सरकार इस क्षेत्र की संभावनाओं को देखते हुए जल्द ही डिफेंस सेक्टर से संबंधित नीति लाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर क्लस्टर आधारित विकास की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
