अब इस राज्य में ऑपरेशन लोटस, दो से सीधे 15 हो जाएंगे भाजपा एमएलए

By: Aug 30th, 2026 10:38 pm

दीदी को फिर झटका

एजेंसियां — शिलांग

मेघालय में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ जोर पकड़ता दिख रहा है। विधानसभा में फिलहाल सिर्फ दो विधायकों वाली पार्टी अचानक 15 के आंकड़े तक पहुंच सकती है। सूत्रों के मुताबिक यूडीपी के नौ और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के चार समेत कुल 13 मौजूदा विधायक भगवा पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं। राज्य भाजपा नेताओं ने पुष्टि की है कि इस संबंध में केंद्रीय स्तर पर बातचीत चल रही है।

बताया जा रहा है कि टीएमसी गुट में पूर्व मुख्यमंत्री डा. मुकुल संगमा भी शामिल हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में यूडीपी के 12 और टीएमसी के चार विधायक हैं। इनमें से कुछ ने हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस ऑपरेशन के बाद मेघालय में भाजपा विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App