पनीर-कलाकंद के भरे सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरे दिन भी जारी रही छापेमारी, रेड चिली सॉस का भी सैंपल भरा
स्टाफ रिपोर्टर-सोलन
खाद्य सुरक्षा विभाग की शहर के रेस्टोरेंट, ढाबों व मिठाईयों की दुकानों पर छापेमारी का क्रम बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने कई अनियमितताओं को पाया और नियमानुसार कार्रवाई भी की। टीम ने शहर के माल रोड व आसपास के क्षेत्रों से पनीर के दो, कलाकंद का 1 सहित रेड चिली सॉस का एक सैंपल भी भरा है।
इसके अलावा एक रेस्टोरेंट में वेज व नॉन वेज आइटमों को एक साथ फ्रिज में रखने पर भी कड़ा संज्ञान लिया और उसे अपने सामने फिंकवाया व रेस्टोरेंट मालिक को भविष्य में ऐसी कोताही न बरतने के निर्देश दिए। बुधवार को भरे गए सैंपलों को भी लैब में भेजा जाएगा और वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन के सहायक आयुक्त डा. अतुल कायस्था के नेतृत्व में शहर के माल रोड व आसपास के क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए दबिश दी। टीम ने जांच के दौरान एक फूड कॉर्नर में दबिश। इस दौरान जब सहायक आयुक्त ने मालिक से फ्रिज को दिखाने को कहा तो उसे में वेज व नॉन वेज आइटम एक साथ रखे हुए देख वे भी काफी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत ही मालिक को इन सभी आइटम को अपने सामने फैंकने के आदेश दिए।
विभाग की कार्रवाई बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। माल रोड व आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण कर पनीर के दो, रेड चिली सॉस का एक व कलाकंद का एक सैंपल भरा गया है।
डा. अतुल कायस्था सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
