सैंज में पार्वती पावर प्रोजेक्ट को खतरा, सियूंड की पहाड़ी से बरसाती लीकेज के कारण ग्रामीणों की नींद हराम

By: Aug 12th, 2026 9:55 pm

स्टाफ रिपोर्टर-सैंज

आठ सौ मेगावाट बिजली पैदा करने वाली पार्वती जल विद्युत परियोजना के सियूंड स्थित पावर हाउस के साथ लगती पहाड़ी में बरसाती लीकेज का मामला सामने आया है, जिसके चलते सियूंड पावर हाउस को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस संवेदनशील मामले को देखते हुए एनएचपीसी के अधिकारी पावर हाउस पहुंच गए हैं तथा लीकेज वाली पहाड़ी का गहन निरीक्षण किया जा रहा है। पार्वती परियोजना चरण दो के प्रमुख इंजीनियर रणजीत सिंह ने बताया कि लीकेज सामान्य है तथा खतरे वाले कोई बात नहीं है। स्थानीय पंचायत के प्रधान टेक सिंह ठाकुर तथा उपप्रधान पराग ठाकुर ने बताया कि पावर हाउस में हो रही लीकेज के कारण पावर हाउस के ठीक पीछे बसे शुलगा, रुमरा तथा डाहरा गांव के ग्रामीण फिलहाल भयभीत है।

ग्रामीणों की नींद हराम है तथा सुरक्षा की मांग रखी है। रैला पंचायत के प्रधान टेक सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में बड़े स्तर पर ब्लास्टिंग की गई थी, जिसके बाद पहाड़ी की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हुई है। पार्वती परियोजना के प्रमुख एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विशेषज्ञ रणजीत सिंह से बात हुई, तो उन्होंने बताया कि तमाम आरोप निराधार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App