चार महीने में कर डाले 1500 अल्ट्रासाउंड
बंगाणा के सिविल हॉस्पिटल में डाक्टर अशोक कुमार दारोच ने रचा कीर्तिमान
स्टाफ रिपोर्टर-बंगाणा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के सिविल अस्पताल बंगाणा में तैनात चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार दारोच ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने चार माह के भीतर 1500 से अधिक अल्ट्रासाउंड कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस उल्लेखनीय सेवा के लिए जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
डॉ. अशोक कुमार दारोच को सिविल अस्पताल बंगाणा में बेहतर सेवाएं प्रदान करने और मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यह सम्मान मिला है। उनके द्वारा कम समय में बड़ी संख्या में अल्ट्रासाउंड किए जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। पहले अल्ट्रासाउंड जैसी महत्वपूर्ण जांच के लिए मरीजों को ऊना या निजी स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करना पड़ता था, लेकिन सिविल अस्पताल बंगाणा में सुविधा मिलने से लोगों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने डॉ. अशोक कुमार दारोच की कार्यशैली की सराहना की और बधाई दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
