विशेष

रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण को लेकर असमंजस दूर, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार रंग

By: Aug 19th, 2026 12:40 pm

सुनील दत्त, जवाली

 भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व इस वर्ष 2026 में 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का सबसे अच्छा समय सुबह 6:23 बजे से सुबह 9:48 बजे तक है। इस दिन सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:22 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान राखी न बांधें। जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन चंद्रग्रहण भी लग रहा है जिस कारण लोगों में रक्षाबंधन को लेकर असमंजस है। ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त को चंद्रग्रहण लग रहा है, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में दृश्य न होने के कारण इसका कोई भी धार्मिक सूतक काल मान्य नहीं होगा। पर्व और राखी बांधने के कार्य बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से किए जा सकेंगे।

राशि अनुसार राखी का रंग

भाई की राशि के अनुसार सही रंग की राखी चुनना शुभ माना जाता है।
मेष राशि— लाल
वृषभ राशि — सफेद
मिथुन राशि— हरा
कर्क राशि— सफेद
सिंह राशि— नारंगी
कन्या राशि — हरा
तुला राशि — सफेद
वृश्चिक राशि — लाल
धनु राशि— पीला
मकर राशि — नीला
कुंभ राशि— बैंगनी
मीन राशि— पीला

पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व

रक्षाबंधन पर्व को लेकर अलग अलग कथाएं प्रचलित हैं।

1. श्री कृष्ण और द्रौपदी: महाभारत में युद्ध के समय श्री कृष्ण की उंगली कट जाने पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर उनकी उंगली पर बांधा था, जिसके बदले कृष्ण ने चीरहरण के दौरान उनकी रक्षा की थी।

2. यम और यमुना: यमुना ने अपने भाई यमराज को राखी बांधी थी, जिससे प्रसन्न होकर यमराज ने उन्हें अमरता का वरदान दिया था।

3. इंद्र और इंद्राणी: देवताओं के संकट के समय असुरों से रक्षा के लिए इंद्राणी ने देवराज इंद्र को रक्षासूत्र बांधा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App