7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Realme 16x 5G भारत में लांच

By: Aug 12th, 2026 12:53 pm

नई दिल्ली। Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme 16x 5G लांच कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है।

Realme 16x 5G की कीमत

Realme 16x 5G को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लांच किया गया है।

  • 4GB RAM + 128GB स्टोरेज: 25,999 रुपए
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 27,999 रुपए
  • 6GB RAM + 256GB स्टोरेज: 30,999 रपए

लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर 1,000 रुपए का बैंक डिस्काउंट और 2,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। फोन की बिक्री 13 अगस्त से Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी।

6.8 इंच की डिस्प्ले

Realme 16x 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

फोन में MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB और 6GB LPDDR4X RAM के विकल्प हैं। स्टोरेज 128GB और 256GB है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है।

7000mAh की बड़ी बैटरी

Realme 16x 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी की वजह से फोन लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

50MP का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

अन्य फीचर्स

Realme 16x 5G को धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग मिली है। फोन में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 8.88mm और वजन 217 ग्राम है। कुल मिलाकर, Realme 16x 5G में बड़ी बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App