वीबी-जी-राम-जी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प

By: Aug 14th, 2026 12:49 am

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
ग्रामीण विकास योजनाओं को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से संस्कृत भवन मंडी में वीबी-जी-राम-जी योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 600 से अधिक नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, कार्यप्रणाली, पंचायतों की जिम्मेदारियों और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई।

सम्मेलन में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के अलावा ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड पंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर उन्हें पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के बेहतर संचालन के लिए तैयार करना रहा। सम्मेलन के दौरान अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को पंचायत स्तर पर वीबी-जी-राम-जी योजना के अंतर्गत किए जाने वाले विकास कार्यों तथा इनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक अवगत करवाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App