Solan Accident: कंडाघाट में खाई में गिरी गाड़ी, 4 स्कूली बच्चों सहित महिला घायल
सोलन। जिला सोलन कंडाघाट क्षेत्र में एक वाहन करीब 70 फुट गहरी खाई में गिर गया। गनीमत रही कि वाहन एक पेड़ से अटक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वाहन में चार स्कूली बच्चे और एक महिला सवार थी। हादसे में सभी को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को वाहन से बाहर निकाला और कंडाघाट पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को सिविल अस्पताल कंडाघाट में प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत सामान्य है।
सब्जी से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराई

चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सब्जी मंडी के समीप गुरुवार को सब्जी से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण पिकअप के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ब्रेक फेल होने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
