Solan News: शॉर्ट सर्किट से उपप्रधान के घर में लगी आग, 3 लाख का नुकसान
मोहिनी सूद—सोलन
ग्राम पंचायत नौणी मझगांव के उपप्रधान एवं गांव रंगाह निवासी जोगिंदर ठाकुर के घर में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस घटना में घर के अंदर रखा टीवी, सोफा सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आने से जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आगजनी की इस घटना में करीब दो से तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि घटना के समय किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
