खेल मुकाबलों का कैलेंडर जारी, 100 स्कूलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
अंडर-19 खेलों का कैलेंडर जारी, सितंबर में भिड़ेंगे खिलाड़ी टग ऑफ वार और रग्बी की भी एंट्री, सीधे होंगे ट्रायल
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
हमीरपुर जिला में अंडर-19 वर्ग में लडक़े व लड़कियों की ब्लॉक व जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार शैड्यूल तय कर लिया है। इसके तहत हमीरपुर जिला के पांच शिक्षा खंडों में स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर देशराज डोगरा की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएमश्री शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन हमीरपुर की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। स्थानीय स्कूल की प्रधानार्चा दीप्ति राणा भी इस दौरान विशेष तौर पर मौजूद रही। इसमें जिला भर के 100 कलस्टर स्कूलों के मुखिया, डीपीई और पीईटी ने भाग लिया। बैठक में लडक़ों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता भोरंज ब्लॉक की लदरौर स्कूल में, हमीरपुर ब्लॉक की कुठेड़ा स्कूल में, बिझड़ी ब्लॉक की रैली जजरी स्कूल में, सुजानपुर ब्लॉक की जंगलबैरी स्कूल में और नादौन ब्लॉक की कांगू स्कूल में आयोजित की जाएगीं। लड़कियों के जोनल स्तरीय मुकाबले भोरंज और हमीरपुर ब्लॉक के जाहू स्कूल में, बिझड़ी और सुजानपुर ब्लॉक के बिझड़ी स्कूल में और नादौन व टौणीदेवी ब्लॉक के मुकाबले अमलैहड़ स्कूल में आयोजित किए जाएंगें। ब्लॉक व जोनल स्तर की विजेता व सिलेक्ट टीम जिला स्तर पर भाग लेगी। लडक़ों की माइनर गे स में भरेड़ी स्कूल में आयोजित की जाएगी।
हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वालीबाल में सीधे जिला स्तर पर भाग ले सकेंगें। लड़कियों की माइनर गे स में डिडवीं टिक्कर स्कूल में आयोजित की जाएगी। हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की खिलाड़ी छात्राएं कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वालीबाल में सीधे जिला स्तर पर भाग ले सकेंगे। लड़कियों की मेजर गेम्स सुजानपुर स्कूल में आयोजित की जाएगीं। इसमें हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की खिलाड़ी छात्राएं बास्केटबाल, हैंडबॉल, फुटबाल और हॉकी में भाग ले सकेंगी। जबकि लडक़ों की मेजर गे स गौना करौर में आयोजित की जाएगी। इसमें हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खिलाड़ी हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल और बास्केटबाल में भाग लेंगें। लडक़ों की इंडोर गेम्स सुजानपुर स्कूल में आयोजित की जाएगीं। हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, चेस, ताइक्वांडो, ठोडो, कुराश और योगा में दमखम दिखाएंगें। लड़कियों की इंडोर गेम्स प्रतियोगिता अमरोह स्कूल में आयोजित की जाएगी। हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के खिलाड़ी बॉक्सिंग, जूडो, रेसलिंग, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, चेस, ताइक्वांडो, ठोडो, कुराश और योगा में भाग ले सकेंगें। लडक़े और लड़कियों की जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता कन्या स्कूल हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। लडक़े और लड़कियों की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता भोटा स्कूल में आयोजित की जाएंगी।
राजिंद्र शर्मा के बोल
उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के एडीपीईओ राजिंद्र शर्मा का कहना है कि हमीरपुर जिला में प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शैड्यूल तैयार कर लिया गया है। ब्लॉक व जिला स्तरीय खेलों के लिए वैन्यू सिलेक्ट कर लिए गए हैं। सितंबर माह में ही ब्लॉक व जिला स्तरीय मुकाबले आयोजित किए जाएंगें। खेलों की तिथियां जल्द ही घोषित कर दी जाएंगी। खेलों में टग ऑफ वार और रग्बी गेम्स को भी इस बार जोड़ा गया है। इसके लिए खिलाडिय़ों के सीधे ट्रायल लिए जाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
