महाकाल परिसर में भगदड़ जैसे हालात, 13 घायल
Aug 17th, 2026 11:13 pm
उज्जैन। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सोमवार को भगदड़ जैसे हालात बन गए। यहां करंट फैलने की अफवाह फैलने के बाद लोग-एक दूसरे के ऊपर गिर गए। दबाव बढऩे से 13 लोगों को चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद तीन को छोडक़र सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिए सोमवार को 5.50 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे थे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
