सुशील तिमोरपा चुने नए अध्यक्ष
साइकिलिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित
कार्यालय संवाददाता-केलांग
लाहुल-स्पीति साइकिलिंग एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में सुशील कुमार तिमोरपा को अध्यक्ष, अशोक कुमार किलेपा को महासचिव और नवांग छेरिंग को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं अशोक म्यास को उपाध्यक्ष और सुशील उपासक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वीरेंद्र ठाकुर, टशी बोकेरपा, अशोक बाटा और टशी केंसांग थोवास को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एसोसिएशन की गतिविधियों को मजबूत करने और जिले में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया कि पांच सितंबर को लाहुल में पहली बार साइक्लिंग का स्टेट चैंपियनशिप आयोजित किया जाएगा। जबकि ग्रे घोस्ट प्रतियोगिता को भी एक बार फिर से नए सिरे से शुरू किया जाएगा। सुशील ने कहा कि घाटी में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए साइक्लिंग मददगार साबित होगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
