सीएम कर रहे प्रदेश के हितों की रक्षा
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-बिलासपुर
धड़सानी में आयोजित मछुआरा सम्मेलन को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि भाजपा ने निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया, लेकिन जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी जन समर्थन मिल रहा है। किशाऊ बांध परियोजना का उल्लेख करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित प्रयास कर रहे हैं। पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार 6,000 से अधिक मछुआरों के हितों का ध्यान रख रही है और उनके कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिला के विकास में कांग्रेस पार्टी की सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
