हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स फेडरेशन धरने को शिमला जाएगी

By: Aug 31st, 2026 12:53 am

बिलासपुर में पेंशनरों ने बैठक कर राजधानी में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का लिया फैसला

निजी संवाददाता-बरठीं
हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन जिला बिलासपुर इकाई की बैठक घुमारवीं में प्रांचल पैलेस होटल में जिला प्रधान सदाराम शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश प्रधान हिम्मत राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस बैठक में सरकार द्वारा पेंशनरों की अनदेखी करने, उनकी देनदारियों को लटकाने तथा आयु वर्ग के हिसाब और श्रेणियों में बांटकर वित्तीय लाभों को थोड़ा-थोड़ा करके दिए जाने पर चर्चा हुई। इससे पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। इस बैठक में सरकार की पेंशनर्स विरोधी व कर्मचारी विरोधी नीति का पुरजोर विरोध किया गया। प्रदेश प्रधान हिम्मत राम शर्मा ने महंगाई भत्ता व महंगाई राहत पर सरकार को घेरते हुए कहा कि 15 प्रतिशत डीए व डीआर सरकार रोककर बैठी है। इससे सभी पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। जिला प्रधान सदाराम शर्मा ने भी इस दौरान अपनी बात रखी और रोष जताया।

पेंशनर विरोधी नीतियों के खिलाफ जताया आक्रोश

घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन जिला बिलासपुर इकाई की बैठक घुमारवीं के प्रांचल पैलेस होटल में जिला प्रधान सदाराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश प्रधान हिम्मत राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित देनदारियों, महंगाई भत्ते और महंगाई राहत सहित सरकार की नीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पेंशनरों ने सरकार पर उनकी लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। प्रदेश प्रधान हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि सरकार पेंशनरों का 15 प्रतिशत डीए और डीआर रोककर बैठी है, जिससे प्रदेशभर के पेंशनरों में भारी नाराजगी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App