बच्चों की सेहत से बड़ा कोई पाठ नहीं
राजस्थान हाई कोर्ट का स्कूलों में जंक फूड की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला केवल एक न्यायिक आदेश नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्कूल कैंटीन तथा स्कूल गेट के 50 मीटर के दायरे में ज्यादा वसा, चीनी और नमक वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक और उसके पालन के लिए नियमित औचक निरीक्षण की व्यवस्था दूसरे राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है।
आज जब बच्चों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है, ऐसे समय में स्कूलों को केवल शिक्षा का केंद्र मानना पर्याप्त नहीं है। स्कूल वह स्थान है जहां बच्चे पढऩा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की आदतें भी सीखते हैं। इसलिए उन्हें पौष्टिक भोजन और सक्रिय जीवनशैली का वातावरण देना चाहिए।
-सुभाष बुडावनवाला, इंदौर
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
