RCFC स्थानांतरण के विरोध में क्रमिक अनशन का आज 12वां दिन, महिलाओं से संभाला मोर्चा
Aug 31st, 2026 11:44 am
दीपक चौहान, जोगिंद्रनगर
जोगिंद्रनगर। RCFC के स्थानांतरण के विरोध में आज क्रमिक अनशन 12वें रोज में प्रेवश कर गया है। आज के क्रमिक अनशन में महिलाओं ने मोर्चा संभाला है और इस स्थानांतरण के आदेश रद्द करने की मांग की है। भराड़ू व सपैड़ू से निशा देवी, प्रिया, रीता देवी व मत्ती देवी क्रमिक अनशन पर बैठी है। वहीं RCFC संघर्ष समिति हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर से भी मिला है और आज एक शिष्ट मंडल आयुष मंत्रालय के सचिव से दिल्ली में मिलेगा। इसके साथ संघर्ष समिति ने शहर में 7 सितंबर को महा रैली करने की घोषणा भी की है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
