सोलन मंडी में टमाटर 10 हजार सेब 16 हजार रुपए क्विंटल बिका

By: Aug 13th, 2026 12:50 am

शिमला मिर्च और पत्तागोभी के दाम भी मजबूत
निजी संवाददाता,सोलन
कृषि उपज मंडी समिति सोलन की ओर से जारी मंडी भाव के अनुसार सब्जियों और फलों के दामों में अलग-अलग उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में टमाटर का अधिकतम भाव 10,300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि औसत भाव 10 हजार रुपए रहा। वहीं, सेब के दाम 2,500 से 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहे और इसका औसत भाव 14 हजार रुपए दर्ज किया। कीवी सबसे महंगे फलों में शामिल रहा, जिसका अधिकतम भाव 34 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। सब्जियों की बात करें तो शिमला मिर्च का न्यूनतम भाव 800 रुपए, अधिकतम 2,000 रुपए और औसत भाव. 1,800 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हरी मिर्च 700 से 1,100 रुपए और औसतन 1,000 रुपए प्रति क्विंटल बिकी।

शिमला मिर्च के दाम 400 से 2,500 रुपए तक रहे, जबकि औसत भाव 2,100 रुपए रहा। फूलगोभी का अधिकतम भाव 3,800 रुपए तथा औसत 2,700 रुपए प्रति क्विंटल रहा। पत्तागोभी का भाव 6,000 से 16 हजार रुपए तक पहुंचा और औसत भाव 12 हजार रहा। खीरे का न्यूनतम भाव 2,800 रुपए और अधिकतम 3,100 प्रति क्विंटल रहा। मंडी में मटर 1,500 से तीन हजार , गाजर दो हजार से 3,000 मूली 500 से 3,000 रुपए और फ्रासबीन 2,500 से तीन हजार प्रति क्विंटल तक बिकी। करेला 2,500 से तीन हजार रुपए रहा। फलों में आम का अधिकतम भाव 15 हजार और औसत 14 हजार रुपए प्रति क्विंटल रहा। अनार 7,500 से 10,500 रुपए और औसतन नौ हजार प्रति क्विंटल बिका।

उचित मूल्य दिलाने के प्रयास जारी
मंडी समिति सोलन के सचिव राघव ने बताया कि मंडी में रोजाना विभिन्न फसलों, सब्जियों और फलों के भाव आवक और मांग के आधार पर तय होते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए मंडी समिति लगातार प्रयासरत है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल मंडी में लाकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत बेचें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App