शिव के जयकारों से गंूजा त्रिलोकीनाथ

By: Aug 24th, 2026 12:01 am

मणिमहेश के लिए रवाना हुए लाहुल के श्रद्धालु, पांच दिन में पार करेंगे कुगती दर्रा

कार्यालय संवाददाता-केलांग
लाहुल। सदियों पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को निभाते हुए रविवार को लाहुल के प्रसिद्ध त्रिलोकीनाथ मंदिर से चंबा के पवित्र मणिमहेश धाम के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जय त्रिलोकीनाथ, जय मणिमहेश के जयकारों से पूरा त्रिलोकनाथ क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। जत्थे में महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

भगवान त्रिलोकीनाथ और भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर श्रद्धालुओं ने कठिन पैदल यात्रा शुरू की। करीब पांच दिन की इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु लाहुल और चंबा के बीच स्थित दुर्गम कुगती दर्रे को पार करेंगे। समुद्र तल से करीब 5050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह दर्रा पीर पंजाल की ऊंची पर्वत शृंखला में है और सदियों से लाहौल तथा भरमौर क्षेत्र के बीच पारंपरिक पैदल मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App