एक ही टैंक पर दो विभागों का क्लेम, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए जांच के आदेश

By: Aug 31st, 2026 5:10 pm

दिव्या हिमाचल ब्यूरो—शिमला

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान चौपाल से विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री को एक सुझाव दिया कि पंचायतों में बहुत सी योजनाओं से एक ही तरह के काम हो रहे हैं। टैंक बनाने का काम जल जीवन मिशन भी कर रहा है और जाइका भी। विधायक निधि या सांसद निधि से भी हो रहा है। इसलिए रिकॉर्ड चढ़ाती बार सरकार सुनिश्चित करेड्ड कि ऐसे काम के चार फोटो भी एमबी के साथ जरूर चढ़ाई जाएं, ताकि लोग बाद में इसके बारे में पता कर सकें। जवाब में मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता का समर्थन करते हुए कहा कि यदि आपके चुनाव क्षेत्र में किसी पंचायत में कुछ गलत हुआ है तो आप स्पेसिफिक जानकारी दें।

स्पेसिफिक जानकारी विधायक बलबीर वर्मा ने नहीं दी, लेकिन अनुपूरक सवाल में कांग्रेस विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने अपने चुनाव क्षेत्र की कोटबेजा और दयोठी पंचायतों में एक टैंक पर दो विभागों के क्लेम की बात कही। उन्होंने कहा कि इस तरह के टैंक बने हैं, जिन पर जल जीवन मिशन और जाइका दोनों क्लेम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सदन में ही इस मामले की जांच के आदेश दिए और कहा कि इंक्वारी रिपोर्ट को सदन में भी साझा किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App