स्कूल के पास शराब का ठेका खोलने पर भडक़े ग्रामीण, प्रशासन से बंद करने की गुहार
कार्यालय संवाददाता – हमीरपुर
ग्राम पंचायत बारीं और वंदे मातरम युवक मंडल झनिक्कर ने झनिक्कर गांव में चल रहे शराब के ठेके को बंद करवाने के लिए अतिरिक्त आयुक्त हमीरपुर और एक्साइज कमिश्रर को एक पत्र सौंपा है। पंचायत प्रधान राजीव ठाकुर का कहना है कि झनिक्कर गांव मेंं चल रहे शराब के ठेके के कारण महिलाओं और बच्चों को अकेले गुजरना मुश्किल हो गया है, क्योंकि यह शराब का ठेका झनिक्कर स्कूल से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस ठेके पर सुबह-शाम नशे में धूत लोग अकसर यहां पर गाली-गलौज व लड़ाई-झगड़ा करते आम देखे जा सकते हैं। इससे गांव की महिलाओं, बच्चों का स्कूल जाने तथा खेतों में आना-जाना मुश्किल हो गया है।
हालांकि बारीं पंचायत में एक शराब का ठेका पहले से ही टौणीदेवी में चल रहा है। ऐसे में हम सभी पंचायतवासी दूसरा ठेका पंचायत में नहीं चाहते हैं, क्योंकि इससे युवाओं में भी गलत प्रभाव पड़ रहा है। अत: समस्त ग्रामीणों की अपील है कि उक्त शराब के ठेके को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए या फिर इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। अगर एक सप्ताह के अंदर उक्त ठेके को बंद नहीं किया जाता है, तो सभी ग्रामीण इक_े होकर धरने-प्रदर्शन में बैठ जाएंगे। इसकी जवाबदेही जिला प्रशासन व संबंधित विभाग की होगी।
ये रहे मौजूद
प्रतिनिधिमंडल में बारी पंचायत प्रधान राजीव कुमार, उपप्रधान अशोक कुमार, वार्ड पंच संजय कुमार, युवक मंडल प्रधान राकेश कुमार, अमित कुमार, विशाल चौहान, रमेल सिंह, रमेश चंद, पूनम चंद, उदो राम, रत्न चंद, कर्म चंद, नीलम देवी, सोनिया, शकुंतला, ममता, श्वेता, मीना, शीला, रविना, मान्वी इत्यादि मौजूद रहे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
