7050mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Vivo S2 भारत में लांच

By: Aug 8th, 2026 11:14 am
Vivo S2 smartphone with 7050mAh battery and 120Hz AMOLED display

नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को 7050mAh की बड़ी बैटरी, 6.83 इंच के 120Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर के साथ पेश किया है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा और IP68+IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Vivo S2 को Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White रंगों में खरीदा जा सकेगा। फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 11 अगस्त से शुरू होगी।

Vivo S2 की कीमत

कंपनी ने फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत इस प्रकार है:

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 39,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: 44,999 रुपये

फोन खरीदने पर कंपनी कुछ शुरुआती ऑफर्स भी दे रही है। Vivo के आधिकारिक पोर्टल से खरीदारी करने पर 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। इसके अलावा 4,500 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। HDFC Bank, Axis Bank और SBI Bank के क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजेक्शन पर 4,500 रुपये और फुल स्वाइप ट्रांजेक्शन पर 2,250 रुपये का ऑफ मिल रहा है।

6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले

Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 1260×2800 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की लोकल पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

7050mAh की बड़ी बैटरी

फोन में 7050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी की वजह से फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रोसेसर और रैम

परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी है, जिससे जरूरत पड़ने पर वर्चुअल RAM का इस्तेमाल किया जा सकता है।

50MP कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

IP68+IP69 रेटिंग

Vivo S2 को IP68 और IP69 की डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। यानी फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C, OTG, GPS और GLONASS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

फोन की मोटाई 7.99mm है, जबकि इसका वजन वेरिएंट के हिसाब से करीब 197 से 199 ग्राम है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App