चीन की नीतियों के खिलाफ चंबा में गूंजे तिब्बती समुदाय के स्वर
चीन विरोधी नारों से गूंजा चौगान, डलहौजी से चंबा तक निकाली बाइक रैली, मानवाधिकारों के हनन पर जाहिर किया रोष
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
डलहौजी के तिब्बती समुदाय के लोगों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय चंबा में चीन की नीतियों और तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में एकजुटता रैली निकाली। ऐतिहासिक चौगान स्थित कला केंद्र से शुरू हुई रैली कैफे रोड और मुख्य चौक से होते हुए गुजरी। इस दौरान प्रतिभागियों ने चीन सरकार के विरोध में नारे लगाए। रीजनल तिब्बती यूथ कांग्रेस, रीजनल तिब्बती विमेन एसोसिएशन और रीजनल मिडल वे अप्रोच डलहौजी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रैली का उद्देश्य दिवंगत लोबगा रंगजेन को श्रद्धांजलि देना और तिब्बती संघर्ष के प्रति स्थानीय लोगों का समर्थन जुटाना रहा। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने चीन की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक बाल काटने की गतिविधि भी आयोजित की। चौगान मैदान में तिब्बती और भारतीय राष्ट्रगान गाए गए।
तिब्बती प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि चीन में लंबे समय से तिब्बतियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार चंबा में प्रदर्शन आयोजित करने का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन का समर्थन हासिल करना है। उन्होंने चीन की विस्तारवादी नीतियों को वैश्विक चुनौती बताया। इससे पहले तिब्बती समुदाय के लोगों ने डलहौजी से चंबा तक बाइक रैली भी निकाली। इसमें करीब 60 से 70 तिब्बती युवाओं और समुदाय के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
मानवाधिकारों का उल्लंघन
तिब्बती प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि चीन में लंबे समय से तिब्बतियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। इस दौरान समुदाय के सदस्यों ने चीन की नीतियों के विरोध में प्रतीकात्मक बाल काटने की गतिविधि भी आयोजित की।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
