द एरुडाइट वल्र्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

By: Sep 17th, 2026 12:01 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में द एरुडाइट वल्र्ड स्कूल पांवटा साहिब के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने अंडर-14 एवं अंडर-17 फुटबॉल तथा अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका बैडमिंटन स्पर्धाओं में दमदार भागीदारी दर्ज करवाई। बैडमिंटन में विद्यालय की विभूति चौहान एवं मनजोत ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 सिंगल्स एवं डबल्स में विजेता बनकर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

वहीं आरव शर्मा, वेदांत चौहान एवं अयान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 बैडमिंटन में सिंगल्स एवं डबल्स में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन शानदार उपलब्धियों के साथ द एरुडाइट वल्र्ड स्कूल पांवटा साहिब ने पूरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओवर ऑल द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का प्रभावशाली परिचय दिया। विद्यालय की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध किया कि द एरुडाइट वल्र्ड स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर तैयार कर रहा है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विजेता खिलाडिय़ों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य और बड़ी सफलताओं की कामना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App